ब्रेकिंग न्यूज
माॅ नन्दा देवी मेले मे झोला चाचरी की धूम

माॅ नन्दा देवी मेले मे झोला चाचरी की धूम
.माॅ नंदा देवी की आरती, झोला, चाचरी, रहा आकर्षण का केन्द्र
.क्षेत्रिय विधायक बेहड ने मंदिर में पहुॅचकर लिया माॅ नन्दा देवी का आशीर्वाद
शांतिपुरी। क्षेत्र में ग्राम न02 ढाकानी, सत्संग आश्रम,शांतिपुरी न04, शीशम भुजिया बिन्दुखत्ता में झोड़ा , चाचरी व लोकगीतों के साथ भक्तो की श्रदा व विश्वास का प्रतीक दो दिवसीय नन्दाष्टमी मेला धूमधाम इस मनाया गया।

मेले में माँ नंदा देवी का आशीर्वाद लेने पहुँचे विधायक तिलकराज बेहड़ व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय का मंदिर प्रधान पुजारी नारायण कोरंगा, विनोद कोरंगा, कमेटी अध्यक्ष हरपाल कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा द्वारा माता की ओढनी ओढाकर स्वागत किया।

लगातार हो रही बारिश के बावजूद माँ नंदा के भक्तो की श्रदा में कोई कमी नही हुई और मेले में माॅ नंदा देवी की आरती, झोला, चाचरी, व विशाल भण्डारा आकर्षण का केन्द्र रहा। गोविंदा राहता की नाना, खुल दे माता खुल भवानी धारा मे किवाड़ा, कमला तेरी लम्बी लती आदि चाचरी का भक्तो ने जमकर लुप्त उठाया।
इस दौरान शांतिपुरी न0-1,2,3,4, जवाहरनगर, बिन्दुखत्ता से माॅ नंदा देवी के दर्शन के लिये आये श्रदालुओं की आपार भीड देखने को मिली। शनिवार और नंदा देवी मंदिरों में पाॅरम्परिक तरीके से माॅ नन्दा देवी का श्रृगार कर सुंदर ढंग से सजाया गया और रात्रि को जहाॅ श्रदालुओं ने माॅ नन्दा देवी की भक्ति में लीन रहकर साॅयाकाल, रात्रि और सुबह आरतियाॅ पूजन किया तथा पूरी रात महिलाओं पुरुषों, बच्चों के द्वारा झोला, चाचरी, के गीतो व भजनों से भी गूॅजते रहे। वही माॅ नन्दादेवी के जयकारों ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। मेले में दुकानो से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दुकानो से खिलौने, पकवान आदि का जमकर आनन्द लिया। वही रविवार को पूजा अर्चना के बाद सैकडों श्रदालुओं के साथ माॅ नन्दा सुनंदा का भुकौर, मजीरा, के साथ डोला निकालकर विदाई देकर माॅ नन्दा देवी मेले के समापन में श्रदालुओं ने विशाल भण्डारे रूपी प्रसाद ग्रहण कर माॅ नन्दादेवी के जयकारे लगाये।
इस दौरान मंदिरों में ढाकानी मंदिर प्रधान पुजारी नारायण कोरंगा,पंडित ललित मोहन जोशी, पुजारी बिशन सिंह कोरंगा, हुकुम सिंह कोरंगा, गुलाब सिंह मेहता, विनोद कोरंगा, लाल सिंह टाकुली, हयात सिंह कोरंगा,खीम सिंह मेहता, सूरज कोरंगा, कल्याण मटियानी, खुशाल सिंह कोरंगा, चन्दन सिह कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा, सुन्दर जोशी, ललित कोरंगा, सरला देवी, उदिमा देवी, हरूली देवी, मोतिमा देवी, धमेन्द्र कोरंगा, दीपू कोरंगा, प्रेम सिह कोरंगा, गोपुली देवी, नीमा कोरंगा, धर्मेंद्र कोरंगा, शांति देवी, प्रेम सिह कोरंगा, पुष्कर सिह कोरंगा, हेमा देवी, नीलम देवी, चम्पा देवी, विक्की, दया कोठरी, सोनू, जीवन सिंह कोरंगा, राधा कोरंगा , ढोली जसराम, समेत श्रदालु व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी के ढाकानी में माॅ नन्दा देवी मंदिर मे बौर नृत्य के दौरान श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण करते प्रधान पुजारी
फोटो। विधायक तिलक राज बेहड का स्वागत करते कमेटी सदस्य

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!