ब्रेकिंग न्यूज
जनता की समस्याओ का निराकरण पहली प्राथमिकता। तिलकराज बेहड़

जनता की समस्याओ का निराकरण पहली प्राथमिकता। तिलकराज बेहड़

शांतिपुरी। जनता की समस्याओ का निराकरण पहली प्राथमिकता। यह बात विधायक तिलकराज बेहड़ ने शांतिपुरी 1, 2, 3 , व जवाहरनगर में ग्रामीण जनसंवाद के दौरान कही। कहा कि वह अन्य नेताओं कि तरह कोरी घोषणाये नही करते जो कहते है उसे पुरा करते है। उन्होंने 3 साल में पूर्व विधायक के 10 साल से ज्यादा विकास कार्य किया है।

जनसंवाद से पूर्व सभी ग्रामसभाओ में विधायक तिलक राज बेहड़ का फुलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र कि समस्याओ को विधायक बेहड़ को ज्ञापन भी सौपे। वही सत्संग आश्रम गप्ते में कालूसैम मंदिर में विधायक निधि से बने फर्श का लोकापर्ण भी किया। प्रेम राम, भूपेंद्र आर्या समेत ग्रामीणों ने विधायक तिलकराज बेहड़ , पूर्व प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा का आभार जताते हुये कहा कि समस्त जनता उनके साथ खड़ी है।

वही काँग्रेस किसान प्रदेश उपाध्यक्ष एड राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा  ने विधायक तिलकराज बेहड़ के द्वारा किये गये विकास कार्यो को गिनाते हुये विकास के नाम पर वोट करने की अपील करते हुये कहा कि विकास को छोड़कर अन्य मुद्दों पर वोट करने से जनता को 5 साल पछताने के अलावा कुछ नही मिलता है।

शांतिपुरी न01 में विधायक तिलकराज बेहड़ समस्याओ का ज्ञापन देते हुये ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल
शांतिपुरी न01 में विधायक तिलकराज बेहड़ को ज्ञापन देते हुये क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी कार्की
शांतिपुरी न02 सत्संग आश्रम गप्ते में समस्याएं सुनते हुये विधायक तिलकराज बेहड़
शांतिपुरी न०3 में समस्याये सुनते हुये विधायक तिलकराज बेहड़

शांतिपुरी न०१ में ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, नंबर 3, 4 ग्राम प्रधान बचुली देवी, जवाहरनगर में ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य न०१ सरोजनी कार्की, जवाहरनगर से पूर्णिमा दानू, न. 3 व 4 से प्रतिनिधि ईश्वर दानू, देवेंद्र कोरंगा, समाजसेवी चंचल कोरंगा, ललित बिष्ट, आदि ने भी ग्रामीणों की समस्याओ को विधायक तिलकराज बेहड़ के सम्मुख रखकर ज्ञापन सौपा।

समाजसेवी चंचल कोरंगा , ललित बिष्ट ने सरकार की हर घर नल व हर घर जल योजना मे टंकी का पानी न03 व न04 के लोगो को नही मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई बार इसकी शिकायत विभाग को की जा चुकी है परन्तु अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुये विधायक तिलकराज बेहड़

विधायक ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की और डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने को सरकार की विफलता बताया।

उन्होंने विकास को गति देने के लिए जवाहर नगर में 200 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर एक में 150 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर 2 में 100 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर 4 में 100 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण तथा शांतिपुरी नंबर 3 से 2 को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर 700 मीटर रिपेयर कार्य की घोषणाएं कीं।

इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, काँग्रेस किसान प्रदेश उपाध्यक्ष एड राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह, काँग्रेस जिला मंत्री बिशन कोरंगा ,  समाजसेवी चंचल कोरंगा, ललित बिष्ट, मोहन पांडे, नरेश बिष्ट, भूपाल आर्या,महिपाल बोरा, जगदीश कांडपाल, कैलाश जोशी, पूर्व सैनिक अध्यक्ष दिग्म्बर प्रसाद जोशी,पूर्व कैप्टन देवेंद्र कोरंगा, कुंदन दानू, सोनू कार्की,प्रिंस कुंवर, देवेंद्र कोरंगा, सोनू कोरंगा , हेमा धामी, संजू पटवाल, खुशाल मेहता, मोहिनी देवी, भागीरथी देवी,  समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०२ सत्संग आश्रम गप्ते में फर्श का लोकार्पण करते हुये विधायक तिलकराज बेहड़

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!