शांतिपुरी न04 चंद्रपुरी में बोनस वितरण में मनोज बुधानी रहे प्रथम
शांतिपुरी न04 चंद्रपुरी में दुग्ध बोनस वितरण में मनोज बुधानी रहे प्रथम
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०४ चंद्रपुरी दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति में दुग्ध बोनस वितरण किया गया। बोनस वितरण में मनोज कुमार बुधानी को 5130 रु ने प्रथम , ललित जोशी को 3911 रु ने द्वितीय व अशोक कुमार जोशी 3148 रु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही समिति द्वारा सभी दुग्ध उत्पादको को एक हज़ार रुपये दिवाली में उपहार स्वरूप प्रदान किये।

समिति सचिव ईश्वर सिंह नेगी ने बताया कि समिति को 175092 रु का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। जिसमे 98114 रु सदस्यों को बोनस के रूप में दिया गया।मार्ग प्रभारी किरन माझीला व सुपरवाइज़र मुकेश सिरोही ने दुग्ध उत्पादन, सरकार की लाभाकरी योजनाओं, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान समिति अध्यक्ष शेर सिंह कोरंगा, केशव दत्त बुधानी, खीम सिंह गड़िया, प्रेम सिंह नेगी, मोहन बिष्ट, कैलाश जोशी, प्रवीन टाकुली, माया जोशी, भागीरथी जोशी, पुष्पा जोशी, आनंदी रजवार, दीप्ती जोशी यादवनंद परगाई आदि मौजूद रहे।

Users Today : 1
Views Today : 1