नगला बचने की आस से एक बार फिर दीपावली में लौटी बाज़ारो की रौनक व लोगो के चेहरे की खुशी
रिपोर्ट – मैडी मोहन कोरंगा
नगला बचने की आस से एक बार फिर दीपावली में लौटी बाज़ारो की रौनक व लोगो के चेहरे की खुशी
नगला। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, नगरपालिका चेयरमैन सचिन शुक्ला व नगला बचाओ संघर्ष समिति के प्रयासों से नगला नगरपालिका के लगभग 800 परिवारों की इस बार की दीपावली पर नगला नगरपालिका वासियो के चेहरे खिले हुये दिखाई दिये और बाजार में भी रौनक लौटती दिखाई दे रही है। धनतेरस में भी दुकानों में खरीददारी के एक बार फिर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
नगलावासियो ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,चेयरमैन सचिन शुक्ला, नगला बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों का आभार जताते हुये कहा कि बीते कुछ सालो से नगला में दीपावली हमेशा अतिक्रमण की जद के कारण नगला के टूटने के डर से बुझी बुझी सी हो रही थी। परन्तु पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व नगला बचाओ संघर्ष समिति के प्रयासों से नगला के बचने की उम्मीद जगने से इस बार लोगो में दीपावली को लेकर काफी उत्साह है और लोग जमकर दीपावली मना रहे है।
नगलावासियो की खुशी का कारण
नगलावासियो की खुशियों का कारण है जब बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगला नगरपालिका के स्थलीय निरीक्षण किया था । उस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी उधमसिंहनगर समेत वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। जिसमे उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग, पंतनगर यूनिवर्सिटी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों से सन् 1965 के राजस्व अभिलेखों तथा वर्तमान स्थिति के परिपेक्ष में नगला की भौगोलिक स्थिति की जानकारियां हासिल की थी। उन्होंने नगला का पूरा प्रकरण तराई स्टेट फॉर्म, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग की जमीनों के सीमांकन के बीच फंसा हुआ था। जिसमें उस समय यह तय किया गया था कि वर्तमान में मौजूद स्टेट हाईवे के मिड सेंटर से दोनों और 50-50 फिट जगह लेने के बाद जो जगह बचती है उसमें सभी संबंधित विभागों की जमीनों का सीमांकन कराने के बाद शेष जगह में नगला नगर पालिका निवासियों की व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने को लेकर नगला नगरपालिका के लोगो में नगला के बचने की आस जगी थी।
नगलावासियो से मुलाक़ात कर चेयरमैन सचिन शुक्ला दी दीपावली की बधाई


लोगो के खिले चेहरे देख क्यो भावुक हुये सचिन शुक्ला
देर सांय नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला सभासदों के साथ नगलावासियो को दीपावली की बधाई देने पहुँचे। लोगो से मिलने के दौरान इस दीपावली में नगला के उजड़ने के डर के बिना बाजार की रौनक़ व लोगो की खुशी देखकर वह भावुक भी नजर आये। उन्होंने लोगो से एकजुट होकर इसी तरह संघर्ष करने की अपील की। कहा वह हमेशा नगलावासियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

सभी सभासदों के साथ नगला नगरपालिका क्षेत्र के समस्त व्यपारियों से मिलकर उन्हे धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाये व बधाई देते हुये कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस बार की दीपावली स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर मनाएं और स्थानीय व्यापारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हमें वोकल फॉर लोकल के संकल्प को अपनाना चाहिए।

नगला नगरपालिका चेयरमैन सचिन शुक्ला ने सभी सभासदों के साथ मिलकर कर्मचारियों को दीपावली का उपहार व मिष्ठान वितरित कर बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सभासदगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Users Today : 0
Views Today :