सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘लिटिल चैंप-IV’ का भव्य आगाज़,
सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘लिटिल चैंप-IV’ का भव्य आगाज़,
शांतिपुरी। क्षेत्र के सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो-दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘लिटिल चैंप-IV’ का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में द नैनीताल बैंक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल बैंक के प्रबंधक मुकेश रौतेला व् विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राहुल प्रधान कहा कि यह विद्यालय किसी भी तरह से शहरी विद्यालय से कम नही है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का विद्यालय बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने वर्तमान जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि आज के दौर में अभिभावकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चों को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव से सुरक्षित और संरक्षित करना है। बच्चों का भविष्य स्क्रीन में नहीं, बल्कि खेल के मैदान में है। आने वाले समय में उनकी सफलता में शारीरिक गतिविधियों का समावेश अत्यंत अनिवार्य है। बच्चों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।”

विशिष्ट अतिथि मुकेश रौतेला ने भी नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने इस तरह के कार्यक्रम से छोटे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है जो उनके भविष्य के निर्माण में सहायक होता है। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि के सुझावों का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुये मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मनित किया।
स्कूल के शैक्षिक निदेशक उमेश बोरा ने सभी का स्वागत किया। शिक्षिका मोहिनी बिष्ट के कुशल नेतृत्व में नन्हे छात्र गौरांशु और शिवाय धसमाना ने जिस आत्मविश्वास के साथ मंच का संचालन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी देवभूमि की झलक
समारोह का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सुमधुर ‘उत्तराखंड समूह गान’ प्रस्तुत कर पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरी। वही नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर बच्चों ने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक कर सबको मंत्रमुग्ध किया।

छात्र-छात्राओं के हिंदी व अंग्रेजी भाषा में शानदार भाषण और कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों पर नृत्य ने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक प्रेम सिंह कोरंगा, प्रबंधक प्रमोद वर्मा, ऐकडेमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनिययाल, आशा कार्की, सोनम धसमाना, अंकिता, भारती सूठा, रेनु कैड़ा, गीता अधिकारी, मनीष पाण्डेय, मनीष कोरंगा, शुभम शर्मा, दीक्षा चंद, वैशाली, राजेन्द्र सिंह मेर, जानकी कुनियाल, दीपा कुवार्बी, रानी, महेंद्र बिष्ट, ममता कपूर, समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

Users Today : 0
Views Today :