मरीजों के लिये लाभकारी रहा शांतिपुरी में स्वास्थ्य शिविर
मरीजों के लिये लाभकारी रहा शांतिपुरी में स्वास्थ्य शिविर
शांतिपुरी। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, ग्राम प्रधान कविता तिवारी, दीपा कांडपाल ने सयुंक्त रूप से किया।उन्होंने अस्पताल के जर्जर भवनों तथा जीणक्षीण हो चुके कर्मचारी आवासों का निरीक्षण किया और समस्या को सरकार तक पहुंचाने का स्थानीय जनता को भरोसा दिया।

बीते दिनों शांतिपुरी अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति एवं अस्पताल के जर्जर भवन की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों की जन भावना पर लगाये गये शिविर मे 155 मरीजों ने अपना निशुल्क उपचार कराया। मात्र एक दिन के शिविर में 53 आंखों के मरीज, 76 सर्जिकल मैरिज तथा 26 गायनी से संबंधित मरीजों के अलावा रोजाना उपचार करने वाले लोगों ने भी शिविर में निशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ लिया।
इस दौरान प्रधान कविता तिवारी, प्रधान दीपा कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा कोरंगा, डा पान सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल, सर्जन डॉक्टर तनवीर अहमद, निश्चेतक डॉक्टर काव्य जायसवाल, बिशन सिंह कोरंगा, महिला मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अपर्णा शंकर, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर राहुल, फार्मासिस्ट ममता भटनागर, नर्सिंग अधिकारी सुजाता कोहली, लैब टेक्नीशियन अमित बिष्ट, एएनएम अंजू मेहता, एएनएम ममता गढ़िया, एएनएम द्रौपदी कोरंगा, आशा कार्यकर्ती दीपा कोरंगा, हेमा जोशी तथा आशा फैसिलिटी मुन्नी बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, कविंद्र कोरंगा, मनोहर जोशी आदि मौजूद रहे।
बॉक्स मे- 1
शांतिपुरी। सरस्वती जोशी शांतिपुरी नंबर 3 ने कहा कि 76 साल की हूं बार-बार तबियत बिगड़ जाती है। आज फ्री में शिविर लगा है। डॉक्टर साहब को दखाकर दवाइयां लेकर जा रही हूं। इस तरह के शिविर बार-बार लगाते रहने चाहिए।बॉक्स मे-2
शांतिपुरी। आरती प्रजापति शांतिपुरी नाला ने बताया कि मैं गर्भवती हूं मेरा ब्लड प्रेशर, खून की जांचें सब फ्री में हो चुकी हैं जिसके लिए मुझे किच्छा जाना पड़ता था आज शिविर लगने से मुझे बाहर नहीं जाना पड़ा। फोटो। शांतिपुरी में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना व स्थानीय ग्राम प्रधान।
फोटो।सरस्वती जोशी।आरती प्रजापति।

Users Today : 0
Views Today :