ब्रेकिंग न्यूज
राजकीय इंटर कालेज का सात दिवशीय शिविर शुरु
राजकीय इंटर कालेज का सात दिवशीय शिविर शुरु
शांतिपुरी।क्षेत्र के ग्राम न01 पंचायत भवन में राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी के एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान न०1 दीपा कांडपाल, विशिष्ट अतिथि क्षेपंस सरोजनी कार्की व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल ने कहा कि एनएसएस शिविर जीवन संघर्ष से लड़ना सिखाता है।
वही क्षेपंस न01 सरोजिनी कार्की ने एनएसएस बच्चों को अनुशाशन और एकता का पाठ सिखाता है।उन्होंने उत्कृष्ट तीन स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की घोषणा की। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने एनएसएस शिविर को जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। प्रधानाचार्य बीसी भट्ट व अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन कोरंगा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान एनएसएस प्रभारी प्रियंका पवार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, एन पी सिंह,ग्राम प्रधान कविता तिवारी,  रि0 कै देवेंद्र कोरंगा, सोनू कार्की, जगदीश कांडपाल, बिशन सिंह कोरंगा,महिपाल बोरा, निहारिका पांडे,वीरेंद्र कोरंगा, रानी बसेड़ा, पी एन सिंह, पूरन चौहान, पीटीए अध्यक्ष मोहन कोरंगा, आदि मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न01 में राजकीय इंटर कालेज के एनएसएस शिविर का शुभारम्भ करते हुये मुख्य अतिथि व अन्य

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!