दानपुर महोत्सव में कुमाउनी गायको के सुरों पर नाचे दर्शक
दानपुर महोत्सव में कुमाउनी गायको के सुरों पर नाचे दर्शक
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी न02 सत्संग में माँ नंदा देवी प्रांगण में दानपुर समाज कल्याण समिति के द्वारा तृतीय दानपुर महोत्सव में कुमाउनी लोकगायक कुंदन कोरंगा, ललित कपकोटी, नेहा कोरंगा, राकेश खनवाल, कमल मेहरा, पुष्पा देवी , पार्वती देवी, ढोलवादक धर्मदास हरे राम, पुष्कर मेहर, धन सिंह कोरंगा ने समा बांध दिया।

गायको व कलाकारों ने दानपुर समाज के रीतिरिवाज, पहनावा, बोली आदि को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ दानपुर इष्ट देवता डंगरिया राम सिंह कोरंगा, चांचरी गायक जसपाल सिंह कोरंगा, रि० जिला चिकित्सक होम्योपैंथ डॉ बीडी जोशी, समिति अध्यक्ष गोपाल रावत ने सयुक्त रूप से किया।

वही आयोजक सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, भूपेंद्र कोरंगा, देवेंद्र कोरंगा , विनोद कोरंगा ने वनजीव प्रेमी सोनू कार्की,विलुप्त हो रही वादक के वादक भाष्कर भौर्याल, भेड के उन से उत्पाद बनाने वाले श्रीराम चंद, कुमाउनी सोशियल मीडिया हास्य कलाकार कूल पहाड़न गीता कोरंगा, धर्मदास ढोल वादक हरे राम को दानपुर रत्न से सम्मानित किया गया। दानपुर महोत्सव में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु पांडा व भूपेंद्र कोरंगा ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदौला, प्रेम आर्या , प्रधान न04 बचुली देवी, न02 कविता तिवारी, सहकारी समिति अध्यक्ष न01 मोहन रावत, किच्छा कोतवाल प्रकाश दानू, एस आई नीलम मेहता, मोहन पांडेय, विधुत विभाग मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी प्रताप कोरंगा,धन सिंह कोरंगा, ललित इठानी, ललित कांडपाल, बिशन सिंह कोरंगा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, जगदीश कांडपाल, ब्लॉगर पूजा दानू, प्रेम सिंह, सोनू कोरंगा, धर्मेंद्र कोरंगा, दीवान कोरंगा, शांति देवी, हेमा देवी, चम्पा देवी, ललित बिष्ट, चंचल कोरंगा, चन्दन कोरंगा, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
फोटो। शांतिपुरी सत्संग आश्रम में दानपुर महोत्सव का शुभारम्भ करते हुये वरिष्ठ जन
फोटो। शांतिपुरी सत्संग आश्रम में प्रस्तुति देते हुये कुमाउनी लोकगायक

Users Today : 1
Views Today : 1