शांतिपुरी उत्तरायणी महोत्सव की सिल्वर जुबली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
शांतिपुरी उत्तरायणी महोत्सव की सिल्वर जुबली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
शांतिपुरी। शांतिपुरी में आयोजित परंपरागत दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्ष के रूप में मनाया गया। पहले दिन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीतेन्द्र गौतम ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये उत्तरायणी मेले को कुमाउनी संस्कृति, वेशभूषा, भाषा का आईना कहा।

वही दूसरे दिन मुुख्य् अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने उत्तरायणी मेले को पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी, लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विधायक बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्रथम प्राथमिकता है।

जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, बोली भाषा एवं परंपराओ बच्चों को सीखनी चाहिये।
दो दिवशीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध कुमाऊनी लोक गायक राकेश जोशी एवं स्थानीय कलाकार धन सिंह कोरंगा , अंशिका कर्नाटक के कुमाउनी लोकगीतों ने लोगो को झूमने पर मजबूर किया।वही कलाकारों ने कुमाऊनी, गढ़वाली और जौनसारी लोकगीतों पर डांस की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं हास्य कलाकार जीवन सिंह दानू , गणेश भट्ट के रोचक किस्से-कहानियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मिस शांतिपुरी प्रतियोगिता में क्रमश: मीनाक्षी जोशी ने प्रथम, कविता रौतेला ने द्वितीय तथा जौनसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं ग्रुप डांस प्रतियोगिता में शांतिपुरी न02 की सोनिया डांस ग्रुप ने प्रथम, राहुल डांस ग्रुप ने द्वितीय, व काव्या डांस ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शांतिपुरी निवासी भारतीय सेना में सेवारत मेजर देवेन्द्र सिंह कोरंगा, ले. बिरेन्द्र रौतेला, हल्द्वानी बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, हल्द्वानी के कोतवाल विजय मेहता, इंस्पेक्टर विजय भाकुनी, एसआई भाष्कर मेहता, एसआई ज्योति कोरंगा, एसआई नंदन सिंह कोरंगा व एसआई नीरज जोशी , जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी के साथ 25 साल से उत्तरायणी मेले की बागडोर संभाल रहे इंदर मेहता को कमेटी ने सम्मानित किया।
मिस उत्तरायणी व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की निर्णायक सोनिया कोरंगा व डांस कॉम्पटीशन के जज विशांत टम्टा रहे। कार्यक्रम का संचालन ललिता दानू , पूजा दानू , लक्की कोरंगा व बिशन सिंह कोरंगा ने किया।
इस दौरान जिपं सदस्य प्रेम आर्या, अध्यक्ष इंदर मेहता, प्रधान कविता तिवारी, बचूली देवी, तारा पांडे, दीपा कांडपाल, बीडीसी पूजा कोरंगा, शेखर त्रिपाठी, नारायण बिष्ट, डॉ गणेश उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, इंदर मेहता, संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, मोहन रावत, विवेक सक्सेना, चन्दन बिष्ट , रॉकी टाकुली, बीडी जोशी, पिंकी डिमरी, दीपा कांडपाल, चम्पा कोरंगा, किरन मेहता , दीवान कोरंगा समेत कमेटी सदस्य व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो।शांतिपुरी उत्तरायणी मेले में प्रथम विजेता को पुरुस्कार देते हुये अतिथीगण

Users Today : 0
Views Today :