ब्रेकिंग न्यूज
नगला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों लोगो ने लिया लाभ

नगला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों लोगो ने लिया लाभ
शांतिपुरी। नगर पालिका नगला में नगरपालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला के सहयोग से एस0बी0आर0 इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस ने एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये सचिन शुक्ला ने कहा कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और निशुल्क दवाई वितरण जनता के लिये अत्यंत लाभकारी है।

सचिन शुक्ला जी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक डा0 देवार्जुन पन्नू (जनरल फिजिशयन), डा0 प्रज्ज्वल (बाल रोग विशेषज्ञ ), डा0 दीक्षा यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ ) एवं डा0 जे़वियर जय विलसन (नेत्र रोग विशेषज्ञ ) द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवशयक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गयी।
फोटो। नगला में निशुल्क स्वास्थय शिविर में जाँच करते हुये डॉक्टर

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!