ब्रेकिंग न्यूज
सचिन शुक्ला के सहयोग से नगला मे निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा शुरु

सचिन शुक्ला के सहयोग से नगला मे निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा शुरु
नगला। नगला नगरपालिका मे नगरपालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला के सहयोग से एस0बी0आर0 इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस रामेश्वरपुर लालपुर द्वारा नगर पालिका परिषद नगला क्षेत्रान्तर्गत एवं आस पास के क्षेत्रों के नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा के लिये निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
सचिन शुक्ला ने बताया कि यह निशुल्क एम्बुलेंस नगला व आसपास के नागरिकों को एस0बी0आर0 इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंस रामेश्वरपुर लालपुर मे जाँच व इलाज हेतू आना व जाना निशुल्क होगा। वही इंस्टिट्यूट एचआर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि यह एम्बुलेंस प्रतिदिन सुबह 9ः30 बजे से सायं 3ः30 बजे तक निकाय कार्यालय में खडे़ रहेगी एवं आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज हेतू रामेश्वरपुर अस्पताल मे ले जाएगी। बताया कि मरीजों की ओपीडी मात्र 50 रुपये और अन्य जाँच भी सरकारी मूल्यो के लगभग है। हॉस्पिटल का एक स्टाफ प्रत्येक कार्यदिवस में निकाय कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। इस दौरान सभासद गोपाल दत्त जोशी , सुनील रोहेला, धनोज यादव, अजय, सुनील प्रसाद, सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
नगला नगरपालिका मे निशुल्क एम्बुलेंस का शुभारम्भ करते अध्यक्ष सचिन शुक्ला

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!