त्रिमासिक बैठक में पूर्व सैनिक की समस्या के समाधान व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
त्रिमासिक बैठक में पूर्व सैनिक की समस्या के समाधान व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ में सैनिक मिलन केंद्र में पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी की त्रिमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं, सुविधाओं और संगठन की मजबूती ,ईसीएचएस सुविधा, फैमिली पेंशन, पार्ट-टू ऑर्डर और रुद्रपुर में नई कैंटीन खोले जाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


विज्ञापन
वीडियो देखने के लिये निचे विडिओ में क्लिक कीजिये।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता कर्नल गोकरन सिंह राणा ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए पूर्व सैनिकों से सतर्क रहने और अपने अनुभव का समाज के हित में उपयोग करने की बात कही। वही संगठन अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा ने कहा कि एकजुटता मे बहुत शक्ति होती है इसलिये हमें एकजुट होकर एक दूसरे के संघर्ष के लिये हमेशा तत्पर रहना चाहिये। कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर कुंवर सिंह कोरंगा ने नियमित वार्षिक शुल्क जमा करने का आवाहन कर वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया।बैठक के दौरान संगठन ने एक नए पेंशनर नायक पंकज आर्य को सदस्यता दिलाई, साथ ही वीरांगनाओं और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।

कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, कैप्टन आरडी भट्ट, कैप्टन पुरुषोत्तम डिमरी और कैप्टन केएस रौतेला समेत कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने संबोधित किया। संचालन कै प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
फोटो। शांतिपुरी में पूर्व सैनिको की त्रिमदिक बैठक में पूर्व सैनिको को सम्बोधित करते अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा

Users Today : 0
Views Today :