दुग्ध उत्पादको को किया सब्सिडीयुक्त चेपर कटर का वितरण
दुग्ध उत्पादको को किया सब्सिडीयुक्त चेपर कटर का वितरण
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०२ में दुग्ध संघ डेयरी विकास विभाग द्वारा चयनित दुग्ध उत्पादको को 90 प्रतिशत सब्सिडी में हस्तचलित चैपर कटर मशीन (कुट्टी मशीन) का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ खटीमा प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने कहा कि दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादको की पेमेंट, सबसीडी, बीमा आदि से संबंधित सभी समस्याओ के लिये उच्च स्तर पर प्रयास कर रहा है। कहा कई समय् से बंद 90 प्रतिशत सब्सिडी पर चेपर कटर वितरण दुबारा शुरु किया गया। इसमे उत्पादको को सिर्फ 10 प्रतिशत ही रुपये देने है। वही दुग्ध डायरेक्टर इंदर मेहता ने कहा कि दुग्ध उत्पादक कठिन परिश्रम से दुग्ध उत्पादन करता है। संघ हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर परेशानी दूर करने हेतू प्रयासरत है। कहा कि डेयरी विभाग लगातार दुग्ध उत्पादको के लिये लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहा है।

प्रधान कविता तिवारी, जगदीश कांडपाल, ललित बिष्ट, तेजू जीवन पाठक ने बीमा राशि के ज्यादा होने, साईलेज् में सब्सिडी कम , वही वर्तमान में मैनवल चैप कटर की जगह मोटर वाले चैप कटर वितरण करने के बारे में अवगत कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी किरण माझीला ने किया।
इस दौरान मार्ग प्रभारी किरण माझीला,सुपरवाइज़र मुकेश सिरोही, इंदर मेहता दुग्ध संघ डायरेक्टर , ग्राम प्रधान कविता तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि न०१ जगदीश कांडपाल, न०४ ललित बिष्ट, किसान सेवा समिति अध्यक्ष मोहन रावत, जीवन पाठक, तेजू बिष्ट समेत दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी न०२ में उत्पादको को सब्सिडी के चेपर कटर का वितरण करते संबंधित अधिकारी

Users Today : 0
Views Today :