सैंट लामार्ट स्कूल में बच्चों को सिखाये आग से बचाने के गुर
सैंट लामार्ट स्कूल में बच्चों को सिखाये आग से बचाने के गुर
शांतिपुरी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के क्रमानुसार प्रभारी स्टेशन अधिकारी सिडकुल पंतनगर फायर सर्विस चालक मदन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम न०२ में के तहत फायर स्टेशन सिडकुल पंतनगर के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम व मोक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान फायर आईसीए मदन सिंह , फायरमेन भूपेंद्र बिष्ट, पुष्कर शाही, निर्मला बिष्ट, अंजलि मर्टोलिया ने बच्चों को मॉक ड्रिल के माध्यम से फायर टीम ने बहुमंजिला अथवा उपरी मंजिल में आग लगने की स्थिति में किसी व्यक्ति के ऊपरी मंजिल फंसे होने की स्थिति पर लैडर ड्रिल के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर जीवन बचाने का अभ्यास किया गया तथा विद्यालय में छात्र-छात्राओं से उपरी मंजिल में फंसे हुए व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकलने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने कहा कि विद्यालय इस तरह के जानकारियुक्त कार्यक्रम लगातार करता रहता है। जिससे बच्चों में आग से बचाव की जागरूकता मिलती रहे। फायर अधिकारियो द्वारा दिये गये प्रशिक्षण को मुसीबत के समय में इस्तेमाल करने का आवाहन करते हुये सभी अधिकारियो का आभार जताया।
इस दौरान प्रबंधक प्रमोद वर्मा , प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल, एकादमीमिक निदेशक उमेश बोरा समस्त स्टॉफ व बच्चे मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी सैंट लामार्ट स्कूल में बच्चों को आग से बचाव कि जानकारी देते अग्निश्मक अधिकारी

Users Today : 0
Views Today :