कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सुनी नगलावासियो की समस्याये

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सुनी नगलावासियो की समस्याये
नगला। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ नगला पहुँचकर नगलावासियो से मुलाक़ात कर उनकी समस्याये सुनी। उन्होंने कहा कि आपने ही यह सरकार बनाई है और आपने ही हमे भी विधायक बनाया। इसलिये सरकार भी इस पर विचार कर कोई ना कोई हल निकलेगी। कहा कि हम मुख्यमंत्री और राजेश शुक्ला के साथ उक्त विषय पर बैठक करेंगे जिसमे आप सबको भी बुलाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियो से बात कर कोई ना कोई रास्ता निकालने का भी आश्वासन दिया।
👉 Job Alert
SAM MANEKSHAW GLOBAL SCHOOL मे नौकरी हेतू आवेदन की जानकारी के लिये निचे लिंक पर क्लिक करे।
👉 JOB APPLICATION FOR THE POST OF PRT AND TGTTGT
वही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अतिक्रमण की जद में आकर बेघर होने की कगार में पहुंच चुके नगलावासियो की समस्या को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सम्मुख रखी। कहा कि हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद नगला में दीपावली में अंधेरा होने कि कगार पर था। उत्तराखंड सरकार ने, आपने , मुख्यमंत्री, सुबोध उनियाल , के द्वारा हाईकोर्ट से बचाने के लिये रास्ता निकाला है। अभी हमारी सुनवाई चल रही है।
वही ग्रामीणों की ओर से नारायण अरमोली, सुनील रोहिला आदि ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को नगला की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन सौपा।
वही नगला संघर्ष समिति सदस्य नारायण सिंह अरमोली ने कहा कि नगला को बचाने के लिये सभी एकजुट होकर प्रयासरत है। कहा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला लगातार हर तरह से नगला को बचाने के लिये लगातार प्रयास कर रहे है। इसलिए उन्होंने केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ नगला पहुंचकर नगला को बचाने का रास्ता निकालने का आश्वाशन दिया है।
इस दौरान नारायण सिंह अरमोली, सुनील रोहिला, हरीश जोशी, महेंद्र बाल्मीकि मुकेश वर्मा, सुनील प्रसाद, अनिल यादव, हेमा जोशी किरण शर्मा, विमला रावत, सुभाष गुप्ता, आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।