ऑगनबाडी प्रथम में धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह
शान्तिपुरी। ग्राम शान्तिपुरी न02 के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रूद्वपुर के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह ऑगनबाडी केन्द्र प्रथम में धुमधाम से मनाया। इस दौरान रैली निकालकर व पोस्टरों के माध्यम से पोषण की उपयोगिताओं के बारे में बताया गया जिसमें महिलाओं ने बढचढकर भाग लिया।

ऑगनबाडी कार्यकर्ती कुसुम व सहायिका कामिनी कोरंगा ने बच्चों, किशोरियों , गर्भवती, धात्रियों, व ग्रामीण महिलाओं को पौष्टिक भोजन, सब्जियों, फल, साबुत दालों की पौष्टिकता आदि के बारे विस्तार से बताया। कुसुम पंत ने सही पोषण देश रोशन के स्लोगन से कहा कि पोष्टिक भोजन हमारे व हमारे बच्चों के लिये अत्यंन्त जरूरी है। वही किशारी शिक्षा के बारे में उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को जानकारी दी गई।

इस दौरान, कार्यकर्ती कुसुम पंत, सहायिका कामिनी कोरंगा, रेनू आर्या, शान्ति देवी, कविता देवी, दुर्गा कोरंगा, भगवती देवी, हेमा कोरंगा, नन्दी देवी, पुष्पा देवी, भवानी टाकुली, हंसी देवी, गंगा देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
फोटो।शान्तिपुरी न02 ऑगनबाडी में राष्ट्रीय पोषण माह मनाते हुये ऑगनबाडी कार्यकर्ती व अन्य

Users Today : 0
Views Today :