ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी कन्या हाई स्कूल में सोनू कार्की पीटीए व गीता एसएमसी अध्यक्ष चुनी गयी

शांतिपुरी कन्या हाई स्कूल में सोनू कार्की पीटीए व गीता एसएमसी अध्यक्ष चुनी गयी
शांतिपुरी। शनिवार को राजकीय कन्या हाई स्कूल शांतिपुरी में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सोनू कार्की को पीटीए अध्यक्ष एवं गीता कोरंगा को विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चुना गया।

सोनू कार्की। नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष        गीता कोरंगा।नवनिर्वाचित एसएमसी अध्यक्ष

अभिभावक संघ की कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, प्रेमा बोहरा सचिव व दीपा चौहान कोषाध्यक्ष चुनी गयीं। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति में दीपा देवी उपाध्यक्ष तथा प्रधानाचार्या बृजेश गुप्ता पदेन सचिव चुनी गयीं।

माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अतिथीगण व अन्य

बैठक में विगत वर्ष की कार्यवाही पढ़ी गई और विद्यालय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय विकास में हरसंभव सहयोग का विद्यालय परिवार को आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रधान कविता तिवारी, ललित बिष्ट, जगदीश कांडपाल, ईश्वर सिंह दानू, नारायण सिंह कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, जीआईसी पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, केदार दत्त जोशी, भीम सिंह, विजय दानू, तुलसी कांडपाल, सीमा , पूनम असवाल, देवकी कोरंगा आदि मौजूद रहे।
फोटो। राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक को संबोधित करते प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!