ब्रेकिंग न्यूज
कल्पना वर्मा , गायत्री आर्या का उत्तराखंड प्रीमियर लीग (WUPL)2025 में हुआ चयन।

कल्पना वर्मा , गायत्री आर्या का उत्तराखंड प्रीमियर लीग (WUPL)2025 में हुआ चयन।

* निशुल्क प्रशिक्षण देकर बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ा रही है श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी बिंदुखत्ता

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम जवाहरनगर महिला क्रिकेट खिलाड़ी कल्पना वर्मा पुत्री उमेश वर्मा और हल्दुधार बिंदुखत्ता गायत्री आर्या पुत्री हीरा राम व धनुली देवी का महिला उत्तराखंड प्रीमियर में 2025 में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हरीश पवार स्कूल बिंदुखत्ता में निशुल्क प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने वाली श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी से कल्पना वर्मा, गायत्री आर्या , के अलावा कंचन परिहार, ज्योति गिरी, सिद्धी पाण्डे , वैशाली तुलेरा, ज्योति गिरी, का भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में चयन हुआ है।

 

 फोटो –  कल्पना वर्मा

कल्पना वर्मा ने उत्तराखंड की महिला अंडर -19 व अंडर -23 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में कल्पना उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम के कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं।

फोटो –  गायत्री आर्या

वही काफी निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली हल्दुधार निवासी हीरा राम व धनुली देवी की पुत्री अलराउंडर गायत्री आर्या का दूसरी बार WUPL उत्तराखंड प्रीमियर लीग के लिये चयन हुआ है। गायत्री आर्या उस समय चर्चा में आई जब 2021-22 में उत्तराखंड की अंडर -19 टीम की ओर से मेघालय के विरुद्ध एक मैच में 7 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। गायत्री की बहने छोटी बहने दिया आर्या व दीपिका आर्या भी क्रिकेट खेल रही है।

सभी ने इसका श्रेय कड़ी मेहनत, माता पिता, श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी ,क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड व शुभचिंतको को दिया है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!