शांतिपुरी न०१ में दो दिवशीय आधार कार्ड कैप में सैकड़ो लोगो की आधार समस्या का हुआ समाधान
शांतिपुरी न०१ में दो दिवशीय आधार कार्ड कैप में सैकड़ो लोगो की आधार समस्या का हुआ समाधान
ग्रामीणों ने जताया ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल का आभार
शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम न०१ में ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल के सहयोग से दो दिवशीय आधार कार्ड का कैंप लगाया गया। कैम्प का शुभारम्भ करते हुये ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल ने बताया कि काफी समय से आधार कार्ड की सेवाओं को समस्याओ को बहुत समस्या हो रही थी।

किच्छा या पंतनगर पोस्ट ऑफिस में कई कई दिनों के चक्कर लगाने के बाद भी आधार कार्ड के काम नही हो रहे थे। जिसके बाद प्रयास कर आधार कार्ड का कैंप जनमिलन केंद्र शांतिपुरी न०१ में लगाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने अपने अधार संबंधित कार्य किये।
वही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दीपा जगदीश कांडपाल का आभार जताते हुये कहा कि इस तरह के उपयोगी कैम्प से ग्रामीणों को काफी मदद मिलती है। बताया ओर उनका प्रयास रहेगा कि हर महीने इस तरह के कैम्प लगाकर लोगो की समस्याओ का समाधान किया जायेगा।
समाजसेवी जगदीश कांडपाल ने कहा शांतिपुरी, जवाहरनगर, बिंदुखत्ता से ग्रामीणों ने कैप में आधार कार्ड संसोधन, नये आधार कार्ड, आधार फिंगर अपडेट आदि कार्य किये गये।
इस दौरान समाजसेवी जगदीश कांडपाल, विक्की ठठोला, कमला देवी, राजा,विजेंद्र जोशी, कैलाश पाठक , भुवन पाठक विक्रम ठठोला, भावना जोशी, दीप्ती कांडपाल, विजय, भावेश कोरंगा, कामिनी कोरंगा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Users Today : 35
Views Today : 61