ब्रेकिंग न्यूज
शांतिपुरी न०२ भरतपुर में अखंड रामायण का पाठ 30 मार्च से शुरु

शांतिपुरी न०२ भरतपुर में अखंड रामायण का पाठ शुरु

31 मार्च मंगलवार को को होगा विशाल भंडारा

शांतिपुरी। क्षेत्र के ग्राम शिव भरतपुर के शिव धाम मंदिर में 30 मार्च से समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुये कोषाध्यक्ष दीवान कोरंगा ने बताया कि समस्त ग्रामवासियो की समृद्धि, विकास , कष्ट निवारण के लिये ग्रामवासियो द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है जिसका 31 मार्च को विशाल भंडारे रूपी प्रसाद के साथ अखंड रामायण पाठ समापन होगा।

              विज्ञापन

                                  क्लिक करे

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य पंडित व व्यास विकास तिवारी व जजमान अर्धांगनी संग बीड़ी मिश्रा, रमेश तिवारी के द्वारा विधिवत पूजा पाठ व अनुष्ठान के साथ किया गया।
इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष व प्रधान पुजारी लक्ष्मण रौतेला, जीवन कोरंगा, वीरेंद्र कोरंगा, सुरेंद्र रौतेला, कोषाध्यक्ष दीवान कोरंगा, नरेश चंद, लाल सिंह कोरंगा, देवेंद्र कोरंगा,कमला मिश्रा, पुष्कर कोरंगा, लता तिवारी, रेखा रौतेला, भागुली देवी, चम्पा कोरंगा, मीना कोरंगा, सुमती देवी समेत दर्जनों श्रदालु मौजूद रहे।
फोटो। शांतिपुरी भरतपुर में अखंड रामायण का विधिवत प्रारम्भ करते जजमान व व्यास

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!