शांतिपुरी।क्षेत्र के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षाफल एक बार फिर 100 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी 36 छात्राओं मे से 23 छात्राएं प्रथम, 12 छात्राएं द्वितीय एक छात्र तृतीया पास हुई । जबकि पांच छात्राएं 75% अंको के साथ ससंम्मान पास हुई है।
फोटो। शांतिपुरी के कन्या हाई स्कूल मे स्कूल टॉपर छात्राओं के साथ संरक्षक व विद्यालय स्टॉफ
कुमारी भगवती अधिकारी पुत्री उमेश सिंह अधिकारी ने 87.6 % स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।छात्रा भगवती अधिकारी जूड़ों में उत्तराखंड राज्य में गोल्ड मेडल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। रिया कार्की पुत्री जीवन सिंह कार्की ने 80.6% के साथ द्वितीय स्थान, 80.4 % पूनम राजपूत पुत्री गुड्डू राजपूत ने तृतीय , प्रियंका कांडपाल पुत्री धर्मानंद कांडपाल में 78.8% के साथ चतुर्थ स्थान, 77.2 % के साथ कामिनी पंडा पुत्री केशव पंडा ने पंचम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर स्कूल के संरक्षक व प्रधानाचार्य डॉ गणेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता ने छात्राओं को चॉकलेट व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया । इस अवसर पर इन छात्राओं के माता-पिता सहित अध्यापिका एवं उपस्थित थी। डॉ गणेश उपाध्याय स्कूल के संरक्षक व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने अवगत करते हुए कहा कि इस स्कूल का परीक्षाफल बीते कई सालो से लगातार 100% रहा है। उन्होंने बच्चों ,अभिभावक व सभी शिक्षकाओ को बधाई दी।
फोटो। शांतिपुरी के कन्या हाई स्कूल मे स्कूल टॉपर छात्राओं के साथ संरक्षक व विद्यालय स्टॉकि