जवाहरनगर उत्तरायणी में टक टका टक व राइफल मेरी कानी मा में झूमें ग्रामीण
जवाहरनगर उत्तरायणी में टक टका टक व राइफल मेरी कानी मा में झूमें ग्रामीण
शांतिपुरी।जवाहरनगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहरनगर में उत्तरायणी मेला कमेटी जवाहरनगर द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर व भगवान श्री गणेश व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महोत्सव में क्षेत्र के दर्जन भर विद्यालयों की सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कुमाऊं के लोकप्रिय लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी ने अपने सुपरहिट गीत “टक टका टक कमला”, “नैनीताल की मधुली”, “कश्मीरा बॉर्डर प्यारी”, “राइफल मेरी कानी मां” व लोक गायक पुष्कर मेहर व गायिका प्रीति की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं किच्छा गुरुकुल विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगाभ्यास कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर उत्तरायणी मेला समिति की ओर से क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन कोरंगा लक्खा व सोनू कार्की ने किया। कमेटी सदस्यों ने सभी कलाकारों, क्षेत्रवासियो का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधान तारा पाण्डे, कविता तिवारी, दीपा कांडपाल,जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा दानू,सरोजनी कार्की, डा0 गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, बिशन सिंह मेहरा, संजीव कुमार सिंह, अजय तिवारी, जगदीश कांडपाल, बिशन सिंह कोरंगा, मोहन कोरंगा, राजू पटवाल, संजू पटवाल, नरेश बिष्ट, मोहन पांडे, पंकज कोरंगा, दीपक भट्ट, कुंदन अधिकारी, कुंदन सिंह दानू, सोनू कार्की, दीपक कोरंगा, कमेटी सदस्य सहित सैकड़ों दर्शक, कलाकार एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Users Today : 0
Views Today :